Connect with us

उत्तराखंडः वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को पार्टी ने दी एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को पार्टी ने दी एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी…

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर है। पार्टी के आलाकमान ने वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने प्रीतम सिंह क़ो केंद्रीय चुनाव समिति में जगह दी हैं। जिसकी सूची जारी की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) में एक बड़ा फेरबदल करते हुए दिग्गजों की छुट्टी करते हुए राज्य स्तर के नए नेताओं को शामिल किया है। उत्तराखंड से प्रीतम सिंह अकेले नेता हैं जिन्हे केंद्रीय चुनाव समिति में अहम जिम्मेदारी सौपी गई हैं। इस समिति में 16 नेताओं के नाम शामिल हैं। जिसमें मध्य प्रदेश से आदिवासी नेता ओमकार सिंह मरकाम और छत्तीसगढ़ से टीएस सिंहदेव को भी जगह मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री ने दिया ज्ञापन…

खड़गे ने सीईसी 90 साल के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा एके एंटनी, जनार्दन द्विवेदी और एम वीरप्पा मोइली जैसे दिग्गजों को हटा दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा इस समिति में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अम्बिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, मधुसूदन मिस्त्री, एन. उत्तम कुमार रेड्डी, टी एस सिंह देव, के जे जियोग्रे, प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावेद, अमी याज्ञनिक, पीएल पुनिया, ओंकार मरकाम और के सी वेणुगोपाल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक अभाव नहीं बनेगा इलाज में बाधा, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का होगा निःशुल्क उपचार: डीएम

कांग्रेस पार्टी की सीईसी का नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष करते हैं, जो लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों का चयन करती है। पिछले सीईसी के सदस्यों में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, एंटनी, अंबिका सोनी, गिरिजा व्यास, द्विवेदी, मोइली, मुकुल वासनिक और मोहसिना किदवई के अलावा महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top