Connect with us

भाजपा में सैकड़ों पूर्व सैन्य अधिकारी और विभिन्न दलों के नेता शामिल, भट्ट बोले- 2027 में जीत की हैट्रिक लगाएगी पार्टी

उत्तराखंड

भाजपा में सैकड़ों पूर्व सैन्य अधिकारी और विभिन्न दलों के नेता शामिल, भट्ट बोले- 2027 में जीत की हैट्रिक लगाएगी पार्टी

 

देहरादून, 9 अगस्त। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रविवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में सैकड़ों पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की सैन्य विचारधारा पर आगे बढ़ते हुए उत्तराखंड में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

भट्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली से आने वाले कांग्रेस नेताओं का आत्मविश्वास शून्य है, इसलिए वे उत्तराखंड में आकर झूठ बोलते हैं। उनके झूठ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति वीरभूमि उत्तराखंड की जनता का विश्वास डिगने वाला नहीं है।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और तरुण बंसल ने पूर्व सैन्य अधिकारियों एवं सैनिकों को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने वालों में यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता रहे सेवानिवृत्त कैप्टन राकेश ध्यानी, डीआईजी धर्म शक्तु, पूर्व नौसेना अधिकारी उमेश कुनियाल, कर्नल नवीन मिश्रा, कर्नल एससी शर्मा, शहीद पत्नी एवं लोकगायिका महिमा उनियाल, कीर्तिचक्र सम्मानित शहीद अजय वर्धन तोमर की पत्नी लक्ष्मी तोमर और समाजसेवी इलियास अहमद प्रमुख रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…

भट्ट ने कहा कि सैनिकों के लिए राष्ट्र सर्वोपरि का भाव भाजपा की वैचारिक पृष्ठभूमि का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा को केंद्र में रखती है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने के संकल्प का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 हटाकर उनके सपने को साकार किया।

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में देश की सैन्य शक्ति में बड़ा बदलाव आया है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए भट्ट ने कहा कि आज भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने की क्षमता रखता है। देश में रक्षा उपकरणों का निर्माण बढ़ा है और सेना के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दिया गया है।

भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार ने दशकों से लंबित वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले सैनिकों की सम्मान राशि में बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि आज सैनिकों में यह विश्वास पैदा हुआ है कि केंद्र और राज्य की सरकारें सैनिकों तथा उनके परिवारों के हितों को लेकर गंभीरता से काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने रखा विकसित उत्तराखंड का विजन…

प्रदेश के विकास का जिक्र करते हुए भट्ट ने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में उत्तराखंड में सड़क, एयर कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, बिजली और पेयजल के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे, नए एयरपोर्ट, एम्स और गांवों तक सड़क एवं पानी की सुविधाओं का विस्तार इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा, आदि कैलाश और केदारनाथ में सुविधाओं का विस्तार भी केंद्र सरकार के सहयोग से हुआ है।

उन्होंने कहा कि 2027 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत की हैट्रिक दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा। नए सदस्यों से उन्होंने आग्रह किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशहित में किए जा रहे कार्यों को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं।

यह भी पढ़ें 👉  7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो मतदाता सूची से छूट सकता है नाम: डीएम

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रवादी और सांस्कृतिक विचारधारा के साथ समाज में एक सैनिक की तरह काम करता है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों को पार्टी में भी वही अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव देखने को मिलेगा।

भाजपा में शामिल कैप्टन राकेश ध्यानी ने कहा कि सभी पूर्व सैनिक पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप पूरी क्षमता और समर्पण के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्व सैनिक भाजपा की जीत के लिए पूरी ताकत से जुटेंगे और उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में योगदान देंगे।

कार्यक्रम में कैप्टन पुष्कर, कर्नल राजीव रावत, कर्नल सतीश चंद्र शर्मा, कैप्टन हरीश चंद्र, सूबेदार सुभाष लखेड़ा, डॉ. गंगा बिष्ट, डॉ. नितिन मिश्रा, शिवानंद उनियाल, राकेश मोहन रावत, इंजीनियर नरेंद्र भंडारी, एडवोकेट अमित तोमर समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, विभिन्न दलों से जुड़े लोग और मातृशक्ति मौजूद रही।

Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top