Connect with us

देवीधुरा में जाम से मिलेगी राहत, 9.80 करोड़ से बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग…

उत्तराखंड

देवीधुरा में जाम से मिलेगी राहत, 9.80 करोड़ से बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग…

 

देहरादून, 18 अगस्त। चंपावत के प्रसिद्ध देवीधुरा क्षेत्र में पार्किंग की समस्या के समाधान का रास्ता साफ हो गया है। ग्राम देचमार, तहसील पाटी में प्रस्तावित मल्टी लेवल पार्किंग परियोजना को विभागीय व्यय समिति ने 980.23 लाख रुपये यानी करीब 9.80 करोड़ रुपये की औचित्यपूर्ण लागत पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है। अब प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा जाएगा।

पार्किंग बनने से बग्वाल मेले समेत वर्षभर देवीधुरा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को वाहन खड़े करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सड़क किनारे होने वाली अनियंत्रित पार्किंग कम होने से जाम की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

83 कारों के लिए होगी पार्किंग

राज्य सचिवालय में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में परियोजना के तकनीकी, वित्तीय और भूमि संबंधी पहलुओं पर चर्चा हुई। क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए परियोजना में बदलाव करते हुए दोपहिया पार्किंग, दुकानों और कैफे का प्रावधान हटाने का निर्णय लिया गया है। अब मुख्य रूप से 83 कारों की पार्किंग पर फोकस किया जाएगा। पार्किंग परिसर में पर्याप्त शौचालय और केयरटेकर रूम की व्यवस्था भी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी

बग्वाल मेले में बढ़ता है वाहनों का दबाव

देवीधुरा में प्रसिद्ध बग्वाल मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण सीमित पार्किंग व्यवस्था के चलते सड़क किनारे वाहन खड़े किए जाते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बनती है। मल्टी लेवल पार्किंग बनने से वाहनों को निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मुख्यमंत्री ने जताया शोक, विधायक दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचे…

TAC जांच के बाद लागत 980.23 लाख तय

परियोजना का प्रारंभिक आगणन 994.80 लाख रुपये था। पांच करोड़ रुपये से अधिक की लागत होने के कारण नियोजन विभाग के तकनीकी संप्रेक्षा प्रकोष्ठ (TAC) से इसका परीक्षण कराया गया। परीक्षण के बाद 980.23 लाख रुपये की लागत को उचित पाया गया, जिस पर विभागीय व्यय समिति ने सैद्धांतिक सहमति दी।

पार्किंग के लिए ग्राम देचमार पट्टी देवीधुरा में 0.88 हेक्टेयर पंचायत वन भूमि चिन्हित की गई है। यह भूमि देवीधुरा मेला क्षेत्र के निकट सड़क से लगी है। वन विभाग की ओर से भी प्रकरण पर सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

परियोजना में पर्यावरणीय प्रावधानों के तहत एनपीवीओ, क्षतिपूरक वनीकरण, Soil and Moisture Conservation Plan और Wildlife Management Plan के लिए 34.66 लाख रुपये की धनराशि कैंपा कोष में जमा किए जाने का प्रावधान है। यह राशि मूल आगणन में ही शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद

क्षेत्र की जरूरत के अनुसार बनाई जाएगी पार्किंग : आर. राजेश कुमार

सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि देवीधुरा में मल्टी लेवल पार्किंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इससे बग्वाल मेले समेत अन्य अवसरों पर बढ़ने वाले यातायात दबाव को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अनावश्यक व्यावसायिक गतिविधियों को हटाकर 83 कारों की पार्किंग, शौचालय और केयरटेकर रूम की सुविधा पर फोकस किया गया है।

वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परियोजना के निर्माण की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top