Connect with us

उत्तराखंडः खाई में गिरी तीर्थयात्रियों की कार, एक की मौत, पांच घायल…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः खाई में गिरी तीर्थयात्रियों की कार, एक की मौत, पांच घायल…

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिथौरागढ़ हादसे का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि एक और बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि  मलेथा-टिहरी राजमार्ग पर यात्रियों से भरी कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे मलेथा-टिहरी राजमार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां डांगचौरा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी थी। कार में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। जो डुंडा(उत्तरकाशी) से केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे थे। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने  राहत बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक एक यात्री की मौत हो चुकी थी। पांचों घायलों को बेस चिकित्सालय श्रीनगर में भर्ती किया गया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देश विकास और सुशासन की नई गाथाएँ लिख रहा है : मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top