Connect with us

देहरादून- हजारों पेंशनधारकों के लिए काम की खबर, सत्यापन प्रक्रिया शुरू…

उत्तराखंड

देहरादून- हजारों पेंशनधारकों के लिए काम की खबर, सत्यापन प्रक्रिया शुरू…

उत्तराखंड के पेंशनधारकों के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि देहरादून में समाज कल्याण के अंतर्गत आने वाले पेंशन धारकों के लिए एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया  गया है। जिसके बाद हजारों पेंशनधारकों का सत्यापन कराया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून में लगातार पेंशन से जुड़े प्रकरणों पर गड़बड़ी की शिकायत आ रही है। ऐसे में समाज कल्याण विभाग ने फर्जी पेंशन, दोहरी पेंशन अथवा मौत के बाद भी पेंशन ले जाने से जुड़े मामलों को लेकर विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत विधवा, वृद्धावस्था, दिव्यांग, किसान और परित्यक्ता पेंशन पा रहे 90 हजार पेंशन धारकों का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी

बताया जा रहा है कि 15 जून तक भौतिक सत्यापन का यह कार्य पूर्ण होना है। सत्यापन न होने की दशा में पेंशन रोकी भी जा सकती है। शहरी क्षेत्र के पेंशनर अपने क्षेत्र के पटवारी, लेखपाल जबकि ग्रामीण क्षेत्र के पेंशनर अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से सत्यापन के लिए संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए सभी पेंशनधारकों और उनके पाल्यों को सार्वजनिक माध्यम से सूचना भेजी गई है, ताकि वे इस अभियान में सहयोग कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top