Connect with us

उत्तराखंडः निलंबित मुख्य वित्त अधिकारी को सरकारी आवास खाली करने का आदेश जारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः निलंबित मुख्य वित्त अधिकारी को सरकारी आवास खाली करने का आदेश जारी…

उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शासन ने निलंबित मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन को नोटिस जारी किया है। ये नोटिस सरकारी आवास खाली करने के लिए जारी किया गया है। ये आदेश आयुर्वेद विवि के प्रभारी कुलसचिव ने जारी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते 8 जुलाई को निदेशालय कोषागार पेंशन एवं हकदारी से आयुर्वेद विवि के मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन को निलंबित किया गया था। अब इन्हें सात दिन के अंदर सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

जारी आदेश में लिखा है कि विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में आवंटित आवास को पत्र निर्गत होने की तिथि से 01 सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से आवास खाली करते हुये एवं आवास में उपलब्ध विश्वविद्यालय की समस्त सामग्रियों एवं उपकरण यथा- कम्प्यूटर, प्रिंटर, फर्नीचर, साज-सज्जा की सामग्री इत्यादि को स्टोर अनुभाग को लिखित रूप से सूचीबद्ध कर उपलब्ध कराते हुये सूचना अधोहस्ताक्षरी को अवगत करना सुनिष्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र, मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण

गौरतलब है कि मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन को ट्रांसफर के बावजूद भी आयुर्वेद विवि में जमे रहने और भुगतान सम्बन्धी चेक काटने पर सीएम धामी के आदेश ओर अमित जैन को निलंबित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही लक्ष्य : प्रदीप बत्रा…

देखें आदेश

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top