Connect with us

उत्तराखंड नें सरकार यहां बनाएगी नया टूरिस्ट स्पॉट, कवायद शुरू…

उत्तराखंड

उत्तराखंड नें सरकार यहां बनाएगी नया टूरिस्ट स्पॉट, कवायद शुरू…

Uttarakhand News: उत्तराखंड नें सरकार एक और नया टूरिस्ट स्पॉट और एक्वा पार्क बनाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी शहर से 20 किमी दूर स्थित संजय वन को टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने संजय वन में अधिकारियों की बैठक की और संजय वन के कायापलट की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले—गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुधवार को केंद्रीय रक्षा राज्य एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट संजय वन पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करने हेतु संजय वन को विकसित किया जाएगा। यहां पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी। साथ ही पर्यटकों के घूमने के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें कोई दोराय नहीं कि संजय वन में वन्य जीवों का निवास भी है। ऐसे में पर्यटकों को उन्हें देखने का भी मौका मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…

माना जा रहा है कि यहां एक्वा पार्क भी बनाया जाएगा। संजय वन रुद्रपुर और हल्द्वानी के बीच टांडा जंगल में स्थित है। यह क्षेत्र पूरी तरह से जंगल से घिरा हुआ है और यहां का नजारा भी देखने लायक है। वो बात दूसरी है कि पहले पर्यटकों का केंद्र रहने वाले संजय वन के प्रति आकर्षण अब कम हो गया है। नैनीताल आने वाले पर्यटक इधर से होते हुए ही आगे जाते हैं। इसलिए संजय वन में चिल्ड्रन पार्क, योग पार्क, एक्वा पार्क सहित कई सेंटर बनाने की कवायद की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटरों पर सख्ती, मानक पूरे होने पर ही मिलेगी अनुमति…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top