Connect with us

Breaking: उत्तराखंड के इन IAS ऑफिसर को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी…

उत्तराखंड

Breaking: उत्तराखंड के इन IAS ऑफिसर को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी…

दिल्ली। उत्तराखंड आईएएस अफसर हरि चंद सेमवाल को केंद्र सरकार ने अहम जिम्मेदारी दी है। साथ ही एक समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। यह समिति राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान को लागू करने की संशोधित योजना को लागू करेगी। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय के उप सचिव संजय उपाध्याय की ओर से इस बारे में एक आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान की एक संशोधित कार्ययोजना तैयार की जानी है। इस योजना को अगले चार वर्ष में लागू किया जाना है।

यह भी पढ़ें 👉  टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज, कम प्रदर्शन वाले सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

आपको बता दे कि कार्ययोजना को तैयार करने के लिए एक समिति का गठन भी किया है। समिति में हरि चंद सेमवाल को अध्यक्ष नामित किया गया है। इस समिति में मध्य प्रदेश पंचायती राज विभाग के निदेशक आलोक कुमार सिंह, केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के निदेशक एसएस प्रसाद, उड़ीसा ग्राम विकास विभाग के संयुक्त निदेशक सरोज दास और सिक्किम ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक विशाल मुखिया को सदस्य बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति

गौरतलब है कि सेमवाल इस वक्त उत्तराखंड सरकार में महिला एवं बाल विकास विभाग और आबकारी विभाग के सचिव हैं। आबकारी आयुक्त का पदभार में सेमवाल के पास है। इससे पहले वे पंचायती राज निदेशालय में चार वर्ष तक निदेशक भी रहे हैं। सेमवाल हरिद्वार और पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी के रूप में भी काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top