Connect with us

दर्दनाक हादसे ने छीन ली खुशियां, बेटे की शादी का कार्ड देकर लौट रहे पिता की मौत…

उत्तराखंड

दर्दनाक हादसे ने छीन ली खुशियां, बेटे की शादी का कार्ड देकर लौट रहे पिता की मौत…

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे की खबर आ रहा है। घर से हंसी खुशी बेटे की शादी की तैयारी में जुटे पिता कार्ड बांटने निकले तो बहुत खुश थे। घर में भी शादी की तैयारियों की खुशी थी। लेकिन एक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन ली। कार्ड बांट कर लौट रहे पिता की हादसे में मौत हो गई। दुल्हे की पिता की मौत से शादी की खुशियां एक पल में मातम में तब्दील हो गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  चार साल के कार्यकाल पर पीएम मोदी ने दी धामी सरकार को बधाई…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां रानीपुर क्षेत्र के गांव पूरणपुर सोल्हापुर गढ़मीरपुर निवासी विनोद कुमार के बेटे की दो हफ्ते बाद शादी होनी थी।वह अपने भाई जयनंद के साथ रिश्तेदारी से अपने बेटे की शादी का निमंत्रण कार्ड देकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान मीरपुर मुवाजपुर के पास गलत साइड से आ रहे लकड़ी से लदी ओवरलोड व तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा…

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार होने में कायमाब रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं शादी वाले घर में मौत की खबर से कोहराम मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्राली चालक की तलाश तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड में एलपीजी व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top