Connect with us

टिहरीः गुलदार ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, दहशत में लोग…

उत्तराखंड

टिहरीः गुलदार ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, दहशत में लोग…

उत्तराखंड में गुलदार का आतंक थम नहीं रहा है। पौड़ी के बाद अब नई टिहरी में गुलदार की धमक से लोगों में दहशत है। बताया जा रहा है कि प्रताप नगर ब्लॉक के आबकी गांव में एक महिला पर हमला किया है। साथ ही एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला प्रताप नगर ब्लॉक के आबकी गांव का है। यहां बीती रात गुलदार ने 62 वर्षीय चंद्रमा देवी पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि महिला के चेहरे पर  गुलदार ने हमला किया है। ग्रामीणों ने आनन-फानन में महिला को रात में ही अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में मुख्यमंत्री धामी ने हजारों लोगों के साथ किया योगाभ्यास, योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का किया आह्वान…

वहीं बताया जा रहा है कि गुलदार ने सिर्फ महिला पर ही हमला नहीं किया है। बल्कि  एक कुत्ते को भी अपना शिकार बनाया है। गांव में गुलदार के आतंक से ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणों मे वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। वहीं बताया जा रहा है कि विभाग ने गांव में कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों को जंगल में अकेले न जाने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top