Connect with us

स्टंट बाइकिंग और रैश ड्राइविंग पर होगी सख्त कार्रवाई, मुकदमा होगा दर्ज…

उत्तराखंड

स्टंट बाइकिंग और रैश ड्राइविंग पर होगी सख्त कार्रवाई, मुकदमा होगा दर्ज…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अब पुलिस वाहन चालको पर सख्त रुख अपनाने वाली है। बताया जा रहा है कि अगर अब कोई भी स्टंट बाइकिंग और रैश ड्राइविंग करता दिखा तो पुलिस उशके खिलाफ जीरो टॉलरेंस के साथ काम करेगी। अब ऐसे मामलों में चालक की काउंसिलिंग नहीं, बल्कि सीधे मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही कई कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता व्यवस्था में जनता की भागीदारी बढ़ेगी, समस्याओं की फोटो और लोकेशन सोशल मीडिया पर करें टैग: डीएम

मिली जानकारी के अनुसार महंगी बाइक से स्टंट करने का शौक यूट्यूबर अगस्त्य चौहान की जान पर भारी पड़ गया। बीते दिन देहरादून के इस यूट्यूबर की यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसके बाद अब देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। बताया जा रहा है कि देहरादून ट्रैफिक पुलिस अब खौफनाक स्टंट बाइकिंग, रैश ड्राइविंग के खिलाफ अभियान छेड़कर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई करेगी। साथ ही चालको के यूट्यूब और फेसबुक अकाउंट ब्लॉक किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, ऋषिकेश में बिना मानचित्र निर्माण सील…

यातायात पुलिस का मानना है कि यह सब कुछ फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए किया जाता है। इन चालकों के खिलाफ आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जाएगी बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस साल की शुरुआत में 12 ब्लॉगरों को चिह्नित किया था। इन्होंने सड़कों पर तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए वीडियो बनाए थे। इन सबकी काउंसिलिंग की गई थी। इसके बाद सभी के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में भी कार्रवाई की गई थी। लेकिन ये फिर भी नहीं सुधरे है।  इनके खिलाफ अब सीधे मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर मालाग्राम पहुंचे सीएम धामी, पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top