Connect with us

एसएसपी अजय सिंह ने सभी एएसआई को दिए ये निर्देश, ऐसा नहीं करने पर होगी कार्यवाई…

उत्तराखंड

एसएसपी अजय सिंह ने सभी एएसआई को दिए ये निर्देश, ऐसा नहीं करने पर होगी कार्यवाई…

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने फोर्स के लिए पहला सर्कुलर जारी किया है। उन्होंने एसएसपी ने ये निर्देश आईजी कार्मिक के आदेशों का हवाला देते हुए जारी किए हैं। सीधे तौर पर कहा है कि फील्ड ड्यूटी के दौरान एडिशनल सब इंस्पेक्टर (एएसआई) सब इंस्पेक्टर और सीनियर सब इंस्पेक्टर से इज्जत से पेश आएं। नहीं तो विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इसके अलावा जो वर्दी एएसआई के लिए निर्धारित है उसी को धारण करें। सब इंस्पेक्टर की तरह नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में बनेगा मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस और कम्यूनिटी हॉल; ₹14.24 करोड़ मंजूर…

मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी अजय सिंह ने सभी एएसआई को इस तरह का व्यवहार न करने और निर्धारित मानकों को वर्दी पहने के निर्देश जारी किए हैं। यदि पालन नहीं होता तो कार्रवाई की जाएगी। सब इंस्पेक्टर यानी दरोगा का रुतबा पुलिस में अलग होता है तो कुछ  एएसआई भी इस नियम को दरकिनार करते हुए नीली सीटी डोरी ही वर्दी पर लगाते हैं। यही नहीं पुलिस के आला अधिकारियों को यह भी शिकायत मिली कि एएसआई एसआई और वरिष्ठ एसआई (एसएसआई) के साथ फील्ड में अच्छा व्यवहार नहीं करते। क्योंकि, वह दो स्टार की हनक में खुद को उनके बराबर ही समझने का प्रयास करते हैं

यह भी पढ़ें 👉  1252 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी…

बताया जा रहा है कि 4600 ग्रेड पे की मांग के दौरान शासन ने बीच का रास्ता निकालकर एएसआई पद सृजित किए थे। एएसआई के कंधों पर भी दो स्टार होते हैं और सब इंस्पेक्टर के भी। लेकिन, फर्क सिर्फ इतना है कि एएसआई की सीटी डोरी (कंधे से होते हुए जेब तक जाती हुई) काली होती है। जबकि, सब इंस्पेक्टर की यह डोरी नीली होती है। इसके अलावा एएसआई और एसआई के बीच अंतर करने वाली कोई पहचान नहीं होती।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना की शुरुआत राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे स्व-गणना…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top