Connect with us

शैक्षणिक भ्रमण के लिए उत्तराखंड आए पीसीएस अधिकारी को आया हार्ट अटैक, मौत…

उत्तराखंड

शैक्षणिक भ्रमण के लिए उत्तराखंड आए पीसीएस अधिकारी को आया हार्ट अटैक, मौत…

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली जिले से दुखद खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि चमोली के देवाल विकासखंड के घेस बागजी बुग्याल ट्रेक में ट्रैकिंग में आये बिहार कैडर के एक पीसीएस अधिकारी का आज सुबह अचानक निधन हो गया है। निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में सड़क विकास को मिली रफ्तार, बासिमार तोक मोटर मार्ग के डामरीकरण को ₹1.91 करोड़ मंजूर…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बिहार कैडर के 71 पीसीएस राज्य के शैक्षणिक भ्रमण पर हैं। बताया जा रहा है कि बीते सोमवार को 36 पीसीसी ऑफिसरों का दल लोहाजंग, भैकलताल, ब्रहमताल के भ्रमण पर पहुँचे अन्य 35 सदस्यों का दल इस वर्ष घोषित ट्रक ऑफ द ईयर घेस, बागजी, नागाड़ ट्रेक के भ्रमण पर हैं। जिसमें से एक अधिकारी की अचानक मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद

बताया जा रहा है कि मंगलवार को पीसीएस अधिकारियों का दल घेस से बागजी बुग्याल गया। यहां रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह अचानक पीसीएस आफिसर विवेक कुमार का नाश्ता करने के बाद स्वास्थ्य खराब हो गया। जिसके बाद उन्हें गाइड ने घोड़े-खच्चरों की मदद से किसी तरह से घेस लाया गया। यहां से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे शिवभक्त, सरकार और प्रशासन की सराहना…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top