Connect with us

उत्तराखंड में फ़िल्म उद्योग के लिए 360 डिग्री ईको सिस्टम बनाने की कवायद तेज…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में फ़िल्म उद्योग के लिए 360 डिग्री ईको सिस्टम बनाने की कवायद तेज…

गोवा में चल रहे 54वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव 2023 में नॉलेज सीरीज के तहत उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी डॉ नितिन उपाध्याय द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में फ़िल्म शूटिंग व फ़िल्म उद्योग में निवेश विषय पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। डॉ उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन में राज्य में फ़िल्म उद्योग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य में फ़िल्म उद्योग के लिए 360 डिग्री ईको सिस्टम बनाने के लिए काम किया जा रहा है , जिसमे थ्री T टैलेंट, ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात

इसी उद्देश्य से राज्य की नई फिल्म नीति प्रस्तावित की गई है। नई प्रस्तावित फ़िल्म नीति में फ़िल्म उद्योग क्षेत्र में निवेश के लिए अवसर खोले जा रहे हैं। इसमें फ़िल्म सिटी की स्थापना, फ़िल्म संस्थानों की स्थापना, नए शूटिंग स्टूडियोज़ की स्थापना, नए प्रोडक्शन हाउस की स्थापना पर विशेष अनुदान व सुविधाएँ दी जाएंगी।प्रस्तुतिकरण में डॉ उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में आगामी दिसम्बर माह में #Global_Investors_Summit_2023 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे विभिन्न क्षेत्रों में निवेश हेतु निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ाकर 75 हजार रुपये की

उत्तराखंड राज्य में फ़िल्म निर्माताओ व निर्देशकों के लिए फ़िल्म निर्माण व फ़िल्म उद्योग की अपार सम्भावना है। डॉ उपाध्याय ने उपस्थित फ़िल्म निर्माताओं को उद्योग विभाग की सर्विस सैक्टर नीति के बारे में बताया, जिसके तहत फ़िल्म और मीडिया क्षेत्र में निवेश पर 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी दिए जाने का प्राविधान है। डॉ उपाध्याय ने सभी फ़िल्म निर्माता, निर्देशक, फ़िल्म लेखक एवं फ़िल्म विधा से जुड़े विभिन्न लोगों से राज्य में फ़िल्म उद्योग क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

यह भी पढ़ें 👉  आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा सर्वे…

उत्तराखंड पवेलियन में 54वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव 2023 में लगे उत्तराखण्ड पवेलियन पर लगभग 100 से ज्यादा फ़िल्म निर्माता, निर्देशक, फ़िल्म लेखक एवं फ़िल्म विधा से जुड़े विभिन्न लोगो द्वारा फ़िल्म शूटिंग व फ़िल्म निवेश के बारे में जानकारी ली गईं, जिसमे रूस, बांग्लादेश, इंग्लेंड, साउथ अफ्रीका के अलावा तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, गुजरात, मुम्बई, हैदराबाद, झारखंड आदि राज्यो के फ़िल्म निर्माता, निर्देशक, फ़िल्म लेखक एवं फ़िल्म विधा से जुड़े विभिन्न लोगो द्वारा जानकारी प्राप्त की गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top