Connect with us

धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, हो सकते है ये बड़े फैसले…

उत्तराखंड

धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, हो सकते है ये बड़े फैसले…

उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले आज सोमवार को कैबिनेट बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि धामी मंत्रिमंडल की बैठक राज्य सचिवालय में  होगी। इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं। सीएम के दिल्ली दौरे से आने के बाद  इस बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हैं। कई विभागों की सेवा नियमावलियों के संशोधन के प्रस्ताव भी कैबिनेट में आएंगे साथ ही साथ कुछ विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले कैबिनेट में आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी…

मिली जानकारी के अनुसार धामी कैबिनेट की बैठक आज 4 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे होगी। ये बैठक सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली सभागार में होगी। बताया जा रहा है कि बैठक में साथ ही कई विभागों के प्रस्ताव भी बैठक में आएंगे। इसके अलावा रायपुर में सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर विधानसभा सचिवालय समेत अन्य विभाग के निदेशालय के निर्माण के लिए मास्टर प्लान पर चर्चा हो सकती है सर्विस सेक्टर पॉलिसी का प्रस्ताव भी बैठक हुए आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…

बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर भी विधानसभा के विशेष सत्र को आहूत करने के निर्णय पर भी फैसला लिया जा सकता है। वहीं आठ व नौ दिसंबर को होने वाली इन्वेस्टर्स समिट को लेकर भी निर्णय हो सकते हैं। इसमें इन्वेस्टमेंट से जुड़े कई मामलों उद्योगो क़ो राहत देने क़ो लेकर कुछ फैसले हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड मंत्रिमंडल में खाली चल रहे चार मंत्रियों के पद भरे जा सकते हैं। सियासी गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है। सिर्फ मंत्री पद ही नहीं कुछ और भाजपा नेताओं को इसी महीने दायित्व दिए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, ऋषिकेश में बिना मानचित्र निर्माण सील…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top