Connect with us

उपनल कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेंगे अब एक लाख रुपए…

उत्तराखंड

उपनल कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेंगे अब एक लाख रुपए…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में पूर्व सैनिक कल्याण निगम के मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के लिए बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि अब इन आश्रितों को अब एक लाख रुपए मिलेंगे। अभी तक ये राशि 15 हजार रुपए थी। जिसके बाद 50 हजार रुपये देने का आदेश जारी हुआ था, सोमवार को शासन ने इस राशि को बढ़ाते हुए 1 लाख रुपए कर दिया है। इस संबंध में नया आदेश जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उपनल कर्मचारी की नौकरी के दौरान मृत्यु होने पर अब उपनल द्वारा रू0 15 हज़ार का अनुग्रह अनुदान को एक लाख रूपये मृतक के परिवार को देने का फैसला लिया गया है। उपनल की ओर से अनुदान राशि बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है। पहले 50 हजार रुपए अनुदान देने का आदेश हुआ था। जिसके बाद सैनिक कल्याण मंत्री ने अनुग्रह अनुदान राशि के आदेश पर पुनर्विचार करने के उपनल प्रशासन को निर्देश दे दिए थे, जिसका आदेश संशोधित कर जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात

गौरतलब है कि फरवरी माह में उपनल कर्मियों के सम्मेलन में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस राशि को एक लाख रुपये करने की घोषणा की थी। इस आदेश को पूर्व की भाति 01 अगस्त 2023 से लागू माना जायेगा। बताया जा रहा है कि संशोधित अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान निदेशक मंडल की ओर से पारित तय तिथि के अनुसार उन मृतक कर्मचारियों पर लागू होगा जिनकी मृत्यु 31 जुलाई 2023 के बाद हुई है। 31 जुलाई 2023 तक के मृतक कर्मचारियों को अनुग्रह अनुदान राशि 15000 रुपये ही देय होगी। इस धनराशि का भुगतान उपनल निधि के माध्यम से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जौनसार-बावर महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने की विकास योजनाओं की झड़ी…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top