Connect with us

कैबिनेट ने नर्सिंग कॉलेज को लेकर लिया बड़ा फैसला,खुलेंगे 157 नए कॉलेज…

उत्तराखंड

कैबिनेट ने नर्सिंग कॉलेज को लेकर लिया बड़ा फैसला,खुलेंगे 157 नए कॉलेज…

मोदी कैबिनेट ने बुधवार को कई बड़े फैसले लिए है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट ने आज नर्सिंग कॉलेज को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए नेशनल मेडिकल डिवाइस पॉलिसी 2023  को अनुमति दे दी है। जिसके बाद अब कैबिनेट ने 157 नई सरकारी नर्सिंग कॉलेज  खोलने का फैसला किया है। जिसके लिए 1570 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि देश में 157 नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। जहां मेडिकल कॉलेज हैं वहां 10 करोड़ रुपये की लागत से नर्सिंग कॉलेज खोलने का फैसला लिया गया है। जिसके लिए 1570 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है, साथ ही 24 महीने में नर्सिंग कॉलेज को मंजूरी दी जाएगी। जिस राज्य में जितने मेडिकल कॉलेज होंगे उतने ही नर्सिंग कॉलेज भी दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी को हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह का निमंत्रण…

बताया जा रहा है कि देश में 1 लाख 6 हजार एमबीबीएस की सीटें हैं और बीएससी नर्सिंग की 1 लाख 18 हजार सीटें हैं। इस बीच बीएससी नर्सिंग की मांग बढ़ी है, इसलिए नर्सिंग कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। देश और दुनिया में बीएससी नर्सिंग करने वालों की डिमांड हैं और उन्‍हें तुरंत नौकरी मिल जाती है। इस फैसले से देश और दुनिया की जरूरत पूरी हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  समाधान दिवस में डीएम का एक्शन मोड, लापरवाह अधिकारियों पर सख्ती…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top