Connect with us

सहायक नियोजक एवं सहायक वास्तुविद नियोजक परीक्षा 2023 के लिए बड़ा अपडेट…

उत्तराखंड

सहायक नियोजक एवं सहायक वास्तुविद नियोजक परीक्षा 2023 के लिए बड़ा अपडेट…

UKPSC Update: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से  सहायक नियोजक एवं सहायक वास्तुविद नियोजक परीक्षा 2023 के लिए बड़ा अपडेट है। बताया जा रहा है कि दिव्यांगजन हेतु चिन्हांकित श्रेणियों के अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन किये जाने के लिए 15 सितंबर तक पुनः लिंक खोला गया था। जिसकी आज आवेदन की लास्ट डेट है। ऐसे में जिन्होंने आवेदन नहीं किया है वह आवेदन कर लें वरना ये मौका छूट जाएगा।

गौरतलब है कि नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में सहायक नियोजक पद एवं सहायक वास्तुविद नियोजक के पद के सापेक्ष विज्ञापन 01 सं. A-1/DR(AP&AAP ) /S-2/2023 दिनांक 31 जनवरी, 2023 से दिनांक 20 फरवरी, 2023 तक सीधी भर्ती के माध्यम से चयन हेतु पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये थे। शुद्धिपत्र दिनांक 09 मार्च, 2023 के द्वारा दिनांक 10 मार्च, 2023 से दिनांक 25 मार्च, 2023 तक समस्त अभ्यर्थियों से पुनः ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाने हेतु लिंक खोला गया था। जिसके क्रम में अभ्यर्थियों से अभिलेख आयोग कार्यालय में जमा करने की अन्तिम तिथि दिनांक 10 अप्रैल, 2023 निर्धारित की गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…

बताया जा रहा है कि उक्त विज्ञापन के सापेक्ष प्रश्नगत पदों हेतु स्क्रीनिंग परीक्षा का पाठ्यक्रम प्रकाशित नहीं किया गया था तथा दिव्यांगजनों हेतु चिन्हांकन न होने के कारण दिव्यांगजन की चिन्हांकित श्रेणियों को विज्ञापन में सम्मिलित नहीं किया गया था। जिसके बाद इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए पदों की स्क्रीनिंग परीक्षा का पाठ्यक्रम प्रकाशित किया गया। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए लिंक भी खोला गया।

यह भी पढ़ें 👉  सेतु आयोग ने दीर्घकालिक आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की रणनीति पर किया मंथन…

वहीं आयोग ने जारी आदेश में लिखा था कि ऑनलाइन आवेदन करने वाले पात्र अभ्यर्थी द्वारा समस्त शैक्षिक अभिलेख (ऑनलाइन आवेदन पत्र सहित) आयोग कार्यालय में दिनांक 25.09.2023 (कार्य दिवस सोमवार से शुक्रवार) सांय 06:00 बजे तक डाक या अन्य माध्यम से जमा करना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  जनदर्शन में दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, 239 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण…

नोट- संबंधित अभ्यर्थियों के लिए शुद्धिपत्र / विस्तृत विज्ञप्ति आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर प्रसारित किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व शुद्धिपत्र / विस्तृत विज्ञप्ति की शर्तों का भली-भाँति अवलोकन अवश्य कर लें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top