Connect with us

सीएम धामी ने हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 700 श्रद्धालु रवाना…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 700 श्रद्धालु रवाना…

 

देहरादून, 13 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हर्रावाला रेलवे स्टेशन से ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत वेरावल (सोमनाथ) के लिए विशेष रेल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छह दिवसीय इस विशेष तीर्थ यात्रा में प्रदेश के विभिन्न वर्गों से जुड़े लगभग 700 श्रद्धालु शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान, सांस्कृतिक चेतना और सनातन परंपराओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल सोमनाथ मंदिर भारत की अटूट आस्था, अदम्य विश्वास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध…

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और पुनरुद्धार का अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। अयोध्या, काशी विश्वनाथ, केदारनाथ, महाकाल और सोमनाथ जैसे तीर्थस्थलों का विकास भारत की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा दे रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी देवभूमि को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इसके तहत केदारखंड और मानसखंड मंदिर क्षेत्रों के विकास, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर तथा यमुनातीर्थ के पुनरुद्धार जैसी परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही भारतीय संस्कृति और दर्शन के अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए दून विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज’ की स्थापना की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश पर अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश…

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान और मूल स्वरूप की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगारोधी कानून तथा सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने जैसे कदमों का भी उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: वित्तीय घाटे की सीमा तय, 1.19 लाख विद्यार्थियों के लिए कौशल योजना को मंजूरी…

यात्रा पर रवाना हो रहे श्रद्धालुओं से मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि वे जहां भी जाएं, उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार और ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के प्रतिनिधि बनें तथा अपने आचरण से राज्य की सकारात्मक पहचान को मजबूत करें।

इस मौके पर विधायक बृज भूषण गैरोला, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top