Connect with us

Big news: कुमांऊ में मर्डर से मची सनसनी,आज तड़के हुई वारदात, जांच शुरू,,

उत्तराखंड

Big news: कुमांऊ में मर्डर से मची सनसनी,आज तड़के हुई वारदात, जांच शुरू,,

गदरपुरः ऊधमसिंहनगर जनपद के गदरपुर में आज सुबह हत्या की वारदात से सनसनी मच गई है।  यहां एनएच-74 पर पंचर बनाने वाले युवक की  गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब मृतक युवक की मां मौके पर पहुंची तो खून पसरा देखकर चीख पुकार मचा दी।  आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मामले की तफ्तीश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा की चौकी पुलिया सुरक्षित, टूटी सिर्फ एप्रोच रोड; अफवाहों पर न दें ध्यान

जानकारी के मुताबिक गदरपुर के ग्राम मसीत निवासी 19 वर्षीय फरमान स्व  जहूर अहमद की घर के पास एनएच-74 पर चांद मुस्लिम नाम से होटल है। होटल से लगी बाइक पंक्चर की दुकान भी है। वह बाइक पंक्चर बनाता था और छोटे भाई 16 वर्षीय अकील के साथ दुकान में सो जाता था। जबकि उसके दो बड़े भाई घर में परिवार के साथ सोते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से सहयोग की मांग, सीएम धामी ने 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मांगी…

मंगलवार सुबह  चार बजे फरमान की मां रफीकन घर के बाहर झाड़ू लगाते हुए होटल पहुंची तो दुकान में खून से लथपथ फरमान पड़ा था। रफीकान के रोने की आवाज सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे। देखा कि रफीकन की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। पास में कारतूस के दो खोखे बरामद हुए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।  गोली मारकर हत्या करने की वजह पता करने में पुलिस जुटी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करें BLO, BLA को भी साथ रखें: सीईओ
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top