Connect with us

विस अध्यक्ष की बड़ी कार्रवाई, सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल को किया दो रैंक रिवर्ट…

उत्तराखंड

विस अध्यक्ष की बड़ी कार्रवाई, सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल को किया दो रैंक रिवर्ट…

आज जहां नए साल की खुशियां है वहीं साल के पहले दिन विधानसभा अध्‍यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने विधानसभा के बैकडोर भर्ती मामले में निलंबित चल रहे सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल दो रैंक रिवर्ट कर दिया गया है। जिसके आदेश दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  ₹1096 करोड़ की योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी, शिक्षा से लेकर कुम्भ-2027 तक विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विधानसभा अध्‍यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सिंघल को पदावनत करने के आदेश दिए हैं। विधानसभा के भर्ती प्रकरण की जांच के दायरे में मुकेश सिंघल भी हैं। उप सचिव शोध से सचिव विधानसभा बने सिंघल को पांच साल में तीन पदोन्नति दी गई थीं। जिसपर सवाल उठ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

बताया जा रहा है कि विधानसभा में मुकेश सिंघल की नियुक्ति शोध अधिकारी के पद पर हुई थी। बाद में उन्हें वरिष्ठ शोध अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया था। इसके बाद सिंघल को उप सचिव शोध बनाया गया था। सिंघल पर विधानसभा में 32 पदों की सीधी भर्ती के लिए विवादित एजेंसी का चयन करने और तीन दिन में उसे 59 लाख रुपये का भुगतान करने का आरोप भी है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका, स्पॉट ट्रायल से मिलेगा अवसर…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top