Connect with us

राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन की कवायद तेज, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड

राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन की कवायद तेज, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन हेतु कार्ययोजना बनाने के सम्बन्ध में आज सचिवालय में होमगार्ड्स, विभिन्न औद्योगिक संस्थानों, बैंक, सिडकुल, नागरिक उड्डयन विभाग तथा गृह विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में उन्होंने प्रदेश में स्थित सभी बैंकों, एयरपोर्ट्स, हेलीपेड, औद्योगिक संस्थानों, सिडकुल, राज्य एवं केन्द्र सरकार के उपक्रमों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा बलों की आपूर्ति से सम्बन्धित जानकारी गृह विभाग को जल्द प्रेषित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ…

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के तर्ज पर राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन के निर्देश दिए हैं। एसीएस ने कहा कि राज्य में बैंकों एवं औद्योगिक संस्थानों, हेलीपैड एवं सरकारी उपक्रमों की पुख्ता सुरक्षा के लिए एक उत्तरदायी एवं संवेदनशील सुरक्षा बल की नितान्त आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक – मुख्यमंत्री

इस अवसर पर सचिव  दिलीप जावलकर, अपर सचिव  सी रविशंकर, विशेष सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल,  विम्मी सचदेवा एवं उत्तराखण्ड होमगार्ड्स विभाग, सिडकुल, नागरिक उड्डयन विभाग, गृह विभाग, विभिन्न औद्योगिक संस्थानों व बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से लिया आशीर्वाद…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top