Connect with us

उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड रूम में लगी भीषण आग, दस्तावेज खाक…

उत्तराखंड

उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड रूम में लगी भीषण आग, दस्तावेज खाक…

Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजधानी से बड़ी खबर आ रही है। देहरादून में आज उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड रूम में भीषण आग लग गई। आग लगने से जहां हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रिकॉर्ड रूम में रखे दस्तावेज जलकर खाक हो गए है। वहीं आग लगने पर भी  सवाल उठ रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – मुख्यमंत्री

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार को वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि (उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी ) के रिकॉर्ड रूम में भीषण आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद रिकॉर्ड रूम में लगी आग पर काबू पाया जा सका। आग को फायर स्टेशन देहरादून के दो फायर टेंडरों के द्वारा व सेलाकुई फायर स्टेशन के एक फायर टेंडर द्वारा पूर्ण रूप से बुझाया गया। मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद  रही। लेकिन तबतक रिकॉर्ड रूम में रखे कई दस्तावेज आग में जलकर खाक हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में सीएसडी कैंटीन और सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण…

बताया जा रहा है कि कल देर रात तक रजिस्ट्रार आरपी गुप्ता कार्यालय में मौजूद थे। उनके ऑफिस में आज सुबह तकरीबन 8 बजे आग लगी है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।लेकिन वह घटना के सही कारणों को जानने के लिए जांच कमेटी भी गठित कर रहे हैं। आग बुझाने के लिए परिसर में लगे फायर कंट्रोल सिस्टम का भी उपयोग किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यमकेश्वर के वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top