Connect with us

उत्तराखंडः फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ने लील ली सात साल की बच्ची की जान, चार लोग घायल…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ने लील ली सात साल की बच्ची की जान, चार लोग घायल…

देहरादूनः तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़े हादसे की खबर देहरादून से आ रही है। यहां रायवाला थाना क्षेत्र के मोतीचूर फ्लाईओवर पर दो वाहनों की टक्कर हो गई है। हादसे में सात साल की मासूम की मौत हो गई है। जबकि चार लोग घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस बच्ची के मृत शरीर का पंचायतनामा / पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मृत शरीर को मोर्चरी में रखवाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा मोतीचूर फ्लाईओवर के पास हुआ है। यहां एक DCM कैंटर ने सड़क किनारे खड़े वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन में सवार 7 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 अन्य सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसे से मौके पर चीख-पुकार पहुंच गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 700 श्रद्धालु रवाना…

बताया जा रहा है कि मोतीचूर फ्लाईओवर पर छोटा हाथी (UK08CA-0094 ) का टायर पंचर हो जाने के कारण चालक टायर बदल रहा था, तभी हरिद्वार की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे DCM कैंटर (UK17 CA- 7770) ने छोटे हाथी पर जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसमे सवार एक 07 साल की वालिका की मृत्यु व 4 अन्य लोगों को घायल हो गये। और छोटा हाथी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी विधानसभा को 17.80 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास.

वहीं पुलिस ने मृतका व घायलो के परिजनो द्वारा DCM कैंटर ( UK17 CA- 7770 ) चालक के विरूद्ध दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर ट्रक को सीज कर लिया गया है। मृतक बच्ची की शिनाख्त गोगो पुत्री नरेश निवासी-सलेमपुर महदूद थाना-रानीपुर, हरिद्वार,उम्र-07वर्ष के रू में हुई है।

 

उत्तराखंडः फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ने लील ली सात साल की बच्ची की जान, चार लोग घायल…

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top