Connect with us

विदेश यात्रा करना हो जाएगा मंहगा, अब लगेगा 20 प्रतिशत TCS…

उत्तराखंड

विदेश यात्रा करना हो जाएगा मंहगा, अब लगेगा 20 प्रतिशत TCS…

अगर आप यात्रा करने का प्लान बना रहे है तो आपके लिए काम की खबर है। विदेश यात्रा करने वालों को अब आपको जेब और ढीली करनी पड़ेगी। बताया जा रहा है कि 1 अक्टूबर से नए नियम लागू होने जा रहे है। जिसके बाद विदेशी ट्रिप पर आने वाले खर्च पर 20 फीसदी टीसीएस भरना होगा। अभी तक ये टैक्स सिर्फ 5 फीसदी है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वर्तमान में रिजर्व बैंक के एलआरएस के तहत विदेशों में हस्तांतरित धन पर सात लाख रुपये से अधिक की राशि पर पांच प्रतिशत टीसीएस लगता है। 1 अक्टूबर से टीसीएस की दरें 20 प्रतिशत हो जाएंगी। बताया जा रहा है कि अगर आप किसी अन्य देश में इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड से खर्च करने पर 20 फीसदी का टैक्स देना होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से परामर्श के बाद केंद्र सरकार ने विदेशों में क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल पर सोर्स पर टैक्स कलेक्शन (Tax Collection at Source) लगाने का फैसला लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…

बताया जा रहा है कि नए नियम के मुताबिक चिकित्सकीय उपचार और शिक्षा प्रत्येक के लिए सात लाख रुपये से अधिक के वार्षिक खर्च पर पांच प्रतिशत का टीसीएस जारी रहेगा। जिसके बाद अभी तक आने वाले खर्च बढ़कर डेढ़ गुणा तक ज्यादा हो जाएगा। हालांकि विदेशी शिक्षा के लिए कर्ज लेने वालों के लिए  सात लाख रुपये की सीमा से ऊपर 0.5 प्रतिशत की कम टीसीएस दर लागू रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  खैरासैंण महाविद्यालय भवन का उद्घाटन, सतपुली झील निर्माण कार्यों का भी किया निरीक्षण…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top