Connect with us

सौगात: धामी सरकार ने दी रक्षाबंधन की सौगात, बहनों के लिए बसों में मुफ्त यात्रा का आदेश…

उत्तराखंड

सौगात: धामी सरकार ने दी रक्षाबंधन की सौगात, बहनों के लिए बसों में मुफ्त यात्रा का आदेश…

Uttarakhand News: 11 अगस्त को पड़ने वाले भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर उत्तराखंड सरकार ने इस साल भी बहनों को सौगात दी है । राज्य की रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी । हालांकि यह छूट केवल प्रदेश के भीतर रहेगी। यह सुविधा सिर्फ साधारण बसों में मिलेगी। तो वहीं, डाक विभाग ने राखियां भेजने के लिए देहरादून में स्पेशल काउंडर खोले गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  hello world

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गुरूवार को सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा इसके आदेश जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि अब रोडवेज के आदेश के बाद परिचालक टिकट मशीन से लेडीज-फ्री या लगेज बुक से टिकट बनाएंगे व किराया राशि के आगे शून्य अंकित किया जाएगा। मुफ्त यात्रा उत्तराखंड के भीतर परिवहन के लिए मान्य होगी। मुफ्त यात्रा का अलग से रिकार्ड रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति

गौरतलब है कि उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकार भी रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त यात्रा की सौगात देतीं हैं। वहीं इसके साथ ही देहरादून में भाईयों के लिए राखी भेजने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। राखियां भेजने के लिए डाक विभाग ने एक स्पेशल लिफाफा भी बनाया है, जो पूरी तरह के वाटर प्रूफ है। डाक विभाग के जरिए एक महिला 5 रुपए में भी राखी भेज सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर शिविरों का डीएम ने किया निरीक्षण, बोले—कोई पात्र मतदाता सूची से न छूटे…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top