Connect with us

ऋषिकेश में सुनार से लूट करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, यहां से आया पकड़ में…

उत्तराखंड

ऋषिकेश में सुनार से लूट करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, यहां से आया पकड़ में…

Uttarakhand News: देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो दिन पूर्व ऋषिकेश में सुनार से लूट का बदमाश को पकड़ लिया है। पुलिस की आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई है। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोपी के पास से तमंचा और हरिद्वार ज्वालापुर से चुराई बाइक भी बरामद की है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेल सुविधाओं के विस्तार पर धामी सरकार का बड़ा फैसला…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि ऋषिकेश में लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश देहरादून में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं।  जिसपर पुलिस अलर्ट हो गई। चैकिंग अभियान चलाया गया। बदमाश जैसे ही बिहारीगढ़ से आशारोड़ी की तरफ दाखिल हुए तो दोनों तरफ से पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। आशारोड़ी से पहले ही बदमाश ने खुद की घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। बदमाश के खिलाफ मेरठ व अन्य जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। लूट की घटना को अंजाम देने के लिए उसने एक बाइक ज्वालापुर से चुराई थी वह भी बरामद कर ली गई है। बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हिन्दुस्तान शिखर समागम-उत्तराखण्ड 2026 में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां…

बताया जा रहा है कि बदमाश की पहचान मनोज सिरोही निवासी पथौली सरधना मेरठ यूपी के रूप में हुई है। मेरठ का बदमाश कई संगीन मुकदमों में फरार चल रहा था। आरोपी ने 18 मार्च को प्रवीण वर्मा मालिक दुर्गा ज्वेलर्स को पिस्टल दिखाकर उनसे 30 हजार रुपये नकदी और कुछ गहने लेकर फरार हो गए थे। तब से पुलिस बदमाश के बारे में जानकारी जुटा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की…
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top