Connect with us

टिहरी: देर रात यहां गिरी आकाशीय बिजली, तीन मवेशियों की मौत

उत्तराखंड

टिहरी: देर रात यहां गिरी आकाशीय बिजली, तीन मवेशियों की मौत

उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई है। मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश में अधिकांश जगहों पर बीते दो दिन उमस भरी गर्मी के बाद मौसम का मिजाज नरम हो गया है। तो वहीं कहीं रात भर मूसलाधार बारिश हुई है। टिहरी के बालगंगा में देर रात आकाशीय बिजली गिरी है। जिससे तीन मवेशियों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून पर सीएम धामी सख्त, बोले- आपदा प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; 15 सितंबर से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ का तीसरा चरण…

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि में बीती रात से ही बादल छाए रहने के बाद तड़के गरज-चमक के साथ बौछारों का दौर शुरू हो गया। करीब तीन घंटे से शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हो रही है। वहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बारिश हो रही है। दिनांक 14-9-2023 की रात्रि को तहसील बालगंगा, रा0 क्षेत्र भट्टगांव के ग्राम सौप में आकाशीय बिजली गिरने से कमला देवी पत्नी रतन सिंह, सोबन सिंह पुत्र रतन सिंह व कर्ण सिंह पुत्र सोबन सिंह की 03 भैंस की मृत्यु हुई है। आज p20 की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां भी होंगी सम्मानित…

वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना है। आज देहरादून, नैनीताल, चंपावत, चमोली और बागेश्वर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की आशंका है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की उम्मीद की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में शहीद ऊधम सिंह की कांस्य प्रतिमा का अनावरण, मुख्यमंत्री ने दी ₹3.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top