Connect with us

उत्तराखंड में मूल निवास स्वाभिमान महारैली को मिल रहा समर्थन…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में मूल निवास स्वाभिमान महारैली को मिल रहा समर्थन…

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने उत्तराखंडी अस्मिता की रक्षा के लिए देहरादून में 24 दिसंबर को आयोजित मूल निवास स्वाभिमान महारैली का समर्थन किया है। राष्ट्र वादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा है कि राज्य में मूल निवास के स्थान पर स्थाई निवास की व्यवस्था किए जाने से स्थानीय लोगों के हितों पर कुठाराघात हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, अवैध संग्रहण व रिफिलिंग पर एजेंसी होगी सील; डीएम के निर्देश

उन्होंने कहा कि जब झारखंड की विधानसभा मे सन 1932 के खतियान के आधार पर मूल निवास लागू करने का विधेयक पास हो सकता तो उत्तराखंड मे सन 1950 से मूल निवास लागू किये जाने मे दिक्कत नही होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि समूह ग तक की भर्तियॅ मे उत्तराखंड के मूल निवासियो के हित संरक्षित किए जाने चाहिए तथा स्थानीय बोली भाषा संस्कृति को भी परीक्षा पाठ्यक्रम मे जोड़ा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…

उन्होने अपील की है कि सभी उत्तराखंडी अपने अस्तित्व की लड़ाई के लिए 24 दिसंबर को भूमि कानून, संविधान के विशेष प्रावधान वाले अनुच्छेद 371 और मूल निवास 1950 की मांग के लिए देहरादून पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को केंद्र से 500 करोड़ की स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने जताया आभार…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top