Connect with us

उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी, इस विभाग में हुए तबादले, भर्ती की भी हो रही तैयारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी, इस विभाग में हुए तबादले, भर्ती की भी हो रही तैयारी…

उत्तराखंड में इन दिनों तबादलों का दौर जारी है। एक बार फिर शासन ने बड़ा फेरबदल किया है। ये फेरबदल पशुपालन विभाग में किया गया है। जिसकी सूची जारी की गई है। इतना ही नहीं विभाग में भर्ती को लेकर भी अपडेट आ रहा है । बताया जा रहा है कि विभाग में जल्द ही आउटसोर्स के माध्यम से 400 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। इसके लिए आउटसोर्स एजेंसी के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में हिमाद्रि आइस रिंक की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पशुपालन अधिकारियो की तैनाती में फेरबदल किया है। बताया जा रहा है कि वर्षो से एक स्थान पर तैनात कई अधिकारियों के तबादले किए गए है। साथ ही कामकाज के आधार पर भी अधिकारियों को तैनाती दी गई है। जिसकी सूची भी जारी की गई है। वहीं पशु चिकित्सालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी न होने से पशु चिकित्सकों को दिक्कतों को देखते हुए इन पदों पर भर्ती का फैसला लिया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…

बताया जा रहा है कि विभाग में 400 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तैनात करने की कवायद जारी है। जिसक लिए टेंडर निकाले जा गए है। आउटसोर्स एजेंसी का चयन करने के बाद जल्द ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती होगी। वहीं इसके अलावा विभाग ने 94 डॉक्टरों की भर्ती का प्रस्ताव लोक सेवा आयोग को भेजा है। दिसंबर माह तक 71 पशु चिकित्सकों को संविदा पर नियुक्त किया जाएगा। इनकी तैनाती पर्वतीय क्षेत्रों में होगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top