Connect with us

लापरवाही: मकान मालिकों को लापरवाही पड़ी महंगी, पुलिस ने किये लाखों के चालान…

उत्तराखंड

लापरवाही: मकान मालिकों को लापरवाही पड़ी महंगी, पुलिस ने किये लाखों के चालान…

ऋषिकेश। मुनिकीरेती पुलिस का थाना क्षेत्रातंर्गत सत्यापन अभियान लगातार जारी है। बुधवार को सुबह सवेरे पुलिस ने ढालवाला से लेकर चौदहबीघा तक किरायेदारों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान 56 मकान मालिकों का 5 लाख 60 हजार रुपये के चालान किए गए। साथ ही उन्हें सत्यापन के बिना किरायेदार नहीं रखने की हिदायत भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति

मुनिकीरेती पुलिस ने बुधवार सुबह करीब छह बजे ढालवाला, आनद विहार, सकलानी मोहल्ला, मित्र विहार, राजीव ग्राम, चौदहबीघा आदि में सत्यापन के लिए घरों पर दस्तक दी। अलग-अलग चार टीमों ने डोर टू डोर किरायेदारों का सत्यापन किया। अभियान के दौरान 74 किरायेदारों का भौतिक सत्यापन किया गया। इसबीच पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों व किरायदारों का सत्यापन न कराने वाले 56 मकान मालिकों का 10-10 हजार रुपये का कोर्ट चालान काटा गया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून पर सीएम धामी सख्त, बोले- आपदा प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; 15 सितंबर से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ का तीसरा चरण…

प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि क्षेत्र में किरायेदारों के सत्यापन के बाबत लगातार जागरूक किया जा रहा है, बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ चालानी कार्यवाही की जा रही है। कहा कि बाहरी व्यक्तियों को किराये या नौकरी पर रखने से पहले सत्यापन जरूर कराएं।

यह भी पढ़ें 👉  टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज, कम प्रदर्शन वाले सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

पुलिस टीम में एसएसआई योगेश पांडेय, चौकी प्रभारी कैलाश गेट एसआई किशन चंद देवरानी, ढालवाला आशीष शर्मा, तपोवन प्रदीप रावत, शिवपुरी मनोज ममगाईं, भद्रकाली जितेंद्र कुमार, अपर उप निरीक्षक दीपक रावत आदि शामिल थे।

Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top