Connect with us

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग…

उत्तराखंड

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग…

 

देहरादून, 30 अक्टूबर। राजधानी देहरादून में अवैध और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात स्थानों पर सीलिंग की। कार्रवाई में निर्माणाधीन दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और अन्य संरचनाएं शामिल हैं।

प्राधिकरण की टीम ने विद्यासागर मार्ग स्थित गैस गोदाम के पास संजीव फरासी द्वारा किए जा रहे निर्माण को सील किया। सुंदरवाला स्थित विज्ञान विहार कॉलोनी, खलंगा में छमी द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाई जा रही छह दुकानों पर भी सीलिंग की गई। रायपुर रोड पर शाह जनरल स्टोर के पास ऋषभ भंडारी द्वारा निर्मित अवैध व्यावसायिक दुकानों को सील किया गया। खलंगा क्षेत्र में अभय प्रताप सिंह द्वारा किए जा रहे निर्माण पर भी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में गांधी और शास्त्री को श्रद्धांजलि…

इसके अलावा देहराखास स्थित दून मेडिकल रोड पर अजय शर्मा और सौरभ जैन द्वारा किए जा रहे निर्माण को सील किया गया। अस्थल रोड पर एचआईटी कॉलेज के सामने थेवा माल देवता रोड क्षेत्र में कपिल और पुलकित द्वारा किए जा रहे निर्माण पर भी प्राधिकरण ने कार्रवाई की। सहस्रधारा रोड पर विक्रम द्वारा किए जा रहे निर्माण को भी सील किया गया।

एमडीडीए अधिकारियों के अनुसार बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण करना नियमों का उल्लंघन है। ऐसे निर्माणों से शहर की नियोजन व्यवस्था प्रभावित होने के साथ भविष्य में सड़क, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। इसी के मद्देनजर प्राधिकरण द्वारा नियमित निरीक्षण और शिकायतों के आधार पर अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में पुष्पवर्षा से स्वागत…

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। बिना मानचित्र स्वीकृति के किसी भी तरह का निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में नियमित निगरानी कर रही हैं और जहां भी अनधिकृत निर्माण पाए जा रहे हैं, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिपुर कालसी में गूंजा मां यमुना का जयघोष, धामी ने किया प्रतिमा का अनावरण…

उन्होंने आम नागरिकों और भवन निर्माताओं से अपील की कि निर्माण शुरू करने से पहले आवश्यक मानचित्र स्वीकृत कराएं और निर्धारित नियमों का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण के दौरान अनधिकृत निर्माण पाए जाने पर सीलिंग समेत अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य देहरादून में व्यवस्थित विकास सुनिश्चित करने के साथ नागरिकों को बेहतर और नियोजित सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top