Connect with us

सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड

सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि राज्य में सेब व कीवी के उत्पादन को मिशन मोड में लिया जाए। इनके उत्पादन को बढ़ावा दिया जाए व ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) की मजबूती पर विशेष ध्यान देने के साथ ही प्रत्येक पैक्स के लिए नोडल अधिकारी बनाये जाएं। प्राकृतिक खेती कलस्टर एप्रोच को बढ़ावा देते हुए सहकारिता को प्राकृतिक कृषि से जोड़ने के प्रयास किये जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि के मूल्यों की रक्षा सर्वोपरि: मुख्यमंत्री धामी…

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में मिलेट उत्पादन को बढ़ावा देकर अपने इन स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक बढ़ावा देना होगा। सहकारिता से जुड़े लोगों को समय-समय पर प्रशिक्षण की व्यवस्था एवं संगोष्ठियों का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने से महिला सशक्तीकरण एवं किसानों की आय बढ़ाने में यह योजना काफी कारगर साबित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील… 

इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रूपये तक ब्याज रहित ऋण दिया जा रहा है। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत , सचिव सहकारिता बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, रजिस्ट्रार सहकारिता आलोक कुमार पाण्डेय एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top