Connect with us

कुमाऊं रेजिमेंट के सूबेदार की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर आंख हुई नम…

उत्तराखंड

कुमाऊं रेजिमेंट के सूबेदार की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर आंख हुई नम…

अल्मोड़ा: घर आए सेना के जवान की अचानक मौत से अल्मोड़ा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जिले में उस वक्त हर आंख नम हो गई जब जवान को अंतिम विदाई दी गई। बताया जा रहा है कि नौ कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात सूबेदार चंदन सिंह की तबीयत खराब होने की वजह से मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अल्मोड़ा निवासी सूबेदार चंदन सिंह लखनऊ में तैनात थे। वह 30 अप्रैल को पहुंचे थे और 29 मई को उनको ड्यूटी पर वापस लौटना था। लेकिन ड्यूटी पर जाने से पहले ही रविवार शाम करीब छह बजे सूबेदार चंदन सिंह को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, उन्हें निजी वाहन से सीएचसी भिकियासैंण ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी

सूबेदार की मौत की खबर क्षेत्र में कोहराम मच गया। रानीखेत केआरसी से आए सेना के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पुत्र संजय ने पिता के शव को मुखाग्नि दी और जवानों ने गार्ड ऑफ आनर देकर सूबेदार को अंतिम विदाई दी। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे 20 वर्षीय पुत्र संजय, 19 वर्षीय पुत्री तान्या और पत्नी सविता देवी को छोड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  मन की बात से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है : धामी

 

कुमाऊं रेजिमेंट के सूबेदार की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर आंख हुई नम…

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top