Connect with us

पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसे में 19 साल का युवक सड़क हादसे का शिकार, मौत से मचा कोहराम…

उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसे में 19 साल का युवक सड़क हादसे का शिकार, मौत से मचा कोहराम…

उत्तराखंड में तेज रफ्तार जिंदगी लील रही है। प्रदेश में जहां हर ओर रक्षाबंधन की धूम है वहीं एक परिवार में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसे में 19 साल का युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में युवक की मौत हो गई, तो वहीं उसरा 18 वर्षीय साथी गंभीर घायल हो गया। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले…

मीडिया रिपोर्टस के हादसा जिला मुख्यालय से सटे धमोड़ क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार दो युवक घाट से पिथौरागढ़ की ओर जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में घाट की तरफ जा रहे कैंटर की स्कूटी से जोरदार टक्कर हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए, स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। वहीं स्कूटी सवार दूसरा युवक घायल हो गया है। इस सड़क हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया है। मृतक की पहचान बालाकोट थरकोट निवासी 19 वर्षीय राहुल पुत्र रविंदर के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान 18 वर्षीय साथी योगेश पुत्र हीरा निवासी ऐचोली के रूप में हुई है। पुलिस ने राहुल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। वहीं जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सिटी फॉरेस्ट पार्क में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top