Connect with us

हरिद्वार डीएम का आदेश, 20 से 26 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल…

उत्तराखंड

हरिद्वार डीएम का आदेश, 20 से 26 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल…

School Holidays: उत्तराखंड में कांवड़ मेले के मद्देनजर शासन ने बड़ा फैसला लिया है। कांवड़ यात्रा के चलते हरिद्वार में छः दिन तक स्‍कूल बंद रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि कांवड़ यात्रा जारी रहने के चलते जिले में स्कूलों और कॉलेजों सहित सभी शैक्षणिक संस्थान 20 से 26 जुलाई तक बंद रहेंगे। डीएम ने जिसके आदेश जारी कर दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे सरकार, शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें अधिकारी: मुख्यमंत्री धामी

आदेश में लिखा है कि श्रावण कांवड़ मेला – 2022 में कांवड़ियों का जनपद में आवागमन बढ़ने तथा सड़क मार्गों में अधिक भीड बढ़ने पर आवागमन के मार्ग बन्द होने की सम्भावना बढ़ जाती है। कांवड मेला की पीक अवधि में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जनहित में दिनांक 20-07-2022 से 26-07-2022 तक जनपद के समस्त विद्यालयों शासकीय / अशासकीय सहा०प्राप्त / निजी विद्यालय / संस्कृत विद्यालय / मदरसों तथा ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही लक्ष्य : प्रदीप बत्रा…

अतः समस्त संस्थाध्यक्षों को आदेशित किया जाता है कि श्रावण कांवड मेले की पीक अवधि दिनांक 20-07-2022 से 26-07-2022 तक जनपद के समस्त विद्यालयों (शासकीय / अशासकीय / निजी विद्यालय (हिन्दी / अंग्रेजी माध्यम), समस्त संस्कृत विद्यालय, मदरसों, ऑगनबाड़ी केन्द्रों को शिक्षण कार्य हेतु बन्द रखा जाये आदेश का अनुपालन न करने वाले विद्यालय प्रबन्धन / संस्थाध्यक्ष के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाये। उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम ने सभी विभागों से 7 दिन में मांगा माइक्रो प्लान…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top