Connect with us

सीएम धामी का आह्वान, हर कांवड़ यात्री करें उत्तराखंड में पौध रोपण…

उत्तराखंड

सीएम धामी का आह्वान, हर कांवड़ यात्री करें उत्तराखंड में पौध रोपण…

देहरादूनः उत्तराखंड में कावंड़ यात्रा को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। शासन-प्रशासन 14 जुलाई से शुरू होने जा रहे कांवड़ मेले की तैयारी कर रहा है। तो वहीं सीएम धामी का कांवड़ा यात्रा को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। सीएम धामी ने कहा है कि 4 करोड़ श्रद्धालु कावड़ में आएंगे। इस दौरान प्रत्येक कावंड यात्री को एक पौधा लगाना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर सीएम धामी की समीक्षा…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा में ऐसा अनुमान है कि 4 करोड़ लोग आएंगे। ऐसे में उन्होंने कहा कि ” मेरा आह्वान है कि शिवभक्त एक-एक पौधा लगाकर जाएं। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस मामले को हम गंभीरता से लेते हुए काम करेंगे। ताकि हमारी इकोलॉजी में भी सुधार हो।

यह भी पढ़ें 👉  होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक – मुख्यमंत्री

गौरतलब है कि कांवड मेला सरकार और पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती बना हुआ है। 14 जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने और सांप्रदायिक घटनाओं से बचाने के लिए पुलिस और प्रशासन खासा सतर्कता बरत रहा है। इसी चुनौती से निपटने के लिए पुलिस ने खुफिया तंत्रों को सक्रिय कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…

सीएम धामी का आह्वान, हर कांवड़ यात्री करें उत्तराखंड में पौध रोपण…

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top