Connect with us

प्रदेश के हर ब्लॉक के टॉपर छात्रों का किया जाएगा शैक्षिक भ्रमण आयोजितः सीएम धामी…

उत्तराखंड

प्रदेश के हर ब्लॉक के टॉपर छात्रों का किया जाएगा शैक्षिक भ्रमण आयोजितः सीएम धामी…

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा देवप्रयाग के कक्षा 10 की परिषदीय परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं हेतु आयोजित भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023 में शामिल छात्रों के दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भविष्य में राज्य सरकार द्वाराकिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, अवैध संग्रहण व रिफिलिंग पर एजेंसी होगी सील; डीएम के निर्देश

मुख्यमंत्री ने भारत भ्रमण पर जाने वाले छात्रों को शुभकामना दी और विधायक देवप्रयाग  विनोद कंडारी की इस शानदार पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मध्यम एवं निम्न वर्ग के छात्रों को भारत भ्रमण का अवसर प्रदान करने की परम्परा शुरू की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि  भारत-दर्शन से छात्रों में विशेष अनुभूति जागृत होगी। वे भारत की विभिन्नताओं, इतिहास, विज्ञान, शिष्टाचार और प्रकृति को जान सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  द्वारा नई शिक्षा नीति में छात्रों को व्यावहारिक सीखने का अनुभव प्रदान कर शिक्षा के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान किया जा रहा है। शैक्षिक भ्रमण एवं परिभ्रमण को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  संवेदनशीलता, ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं जिम्मेदारी : सीपी राधाकृष्णन…

उन्होंने कहा कि आधुनिक उद्योग आज शैक्षणिक संस्थानों को पाठ्यक्रम में भ्रमण को अनिवार्य रूप से शामिल करने की आवश्यकता पर बल देते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह व्यावहारिक प्रदर्शन छात्रों का सर्वांगीण विकास करेगा जो आज की शिक्षा का मुख्य उद्देश्य भी है। इस अवसर पर विधायक विनोद कंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी  सोना सजवाण सहित छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील… 
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top