Connect with us

पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में देहरादून और हरिद्वार में सीबीआई ने की छापेमारी…

उत्तराखंड

पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में देहरादून और हरिद्वार में सीबीआई ने की छापेमारी…

उत्तराखंड में देहरादून और हरिद्वार में सीबीआई ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने ये छापेमारी हिमाचल प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में की है। माना जा रहा है जल्द ही मामले में कई बड़े खुलासे की संभावना है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हिमाचल कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले के तार भी उत्तराखंड से जुड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वहां पकड़े गए जालसाजों के उत्तराखंड के कुछ शहरों में संबंध हैं। इन्हीं की तलाश में सीबीआई चंडीगढ़ की टीम ने देहरादून और हरिद्वार में छापेमारी की है। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। हालांकि, किसी की गिरफ्तारी की बात सामने नहीं आई।

यह भी पढ़ें 👉  सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी

बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम ने बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी छापेमारी की. बिहार के नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, लखीसराय, पटना, नवादा और उत्तराखंड के हरिद्वार-देहरादून में छापेमारी की गयी। सीबीआई ने इन जगहों से कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मोरारी बापू की रामकथा में बोले सीएम धामी, उत्तराखंड को बनाएंगे विश्व की आध्यात्मिक राजधानी

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 1334 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए 27 मार्च को ऑनलाइन परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा का परिणाम पांच अप्रैल को आया था। इसके बाद धांधली की बात सामने आई। छह मई को कांगड़ा में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  जौनसार-बावर महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने की विकास योजनाओं की झड़ी…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top