Connect with us

यू– सेट की परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब होगा एग्जाम, कैसे करें आवेदन…

उत्तराखंड

यू– सेट की परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब होगा एग्जाम, कैसे करें आवेदन…

उत्तराखंड के कॉलेज में प्रोफेसर आदि के पद पर नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है।  उत्तराखंड के महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में सहायक प्रध्यापकों के पदों के लिए आयोजित कराई जाने वाली यू– सेट की परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट आया है। इस परीक्षा का जिम्मा इस बार कुमाऊं विवि को सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि इस परीक्षा का इंतजार कर रहे युवा तैयारियां शुरू कर दें। कुमाऊं विश्वविद्यालय सात जनवरी 2024 को राज्य पात्रता परीक्षा (यू-सेट) आयोजित कराएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने जसपाल राणा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस…

यू–सेट और कुमाऊं विवि की वेबसाइट द्वारा एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख़ 24 नवंबर से 20 दिसंबर तक रखी गई है। अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन केवल आनलाइन ही स्वीकारें जायेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर तथा आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 20 दिसंबर निर्धारित की गई है। परीक्षा के लिए उम्मीदवार यू-सेट की वेबसाइट https://www.usetonline. ‘co.in के जरिए परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इस के साथ विवि की वेबसाइट https://www.kunainital.ac.in पर भी परीक्षा फॉर्म की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन की समीक्षा में सीएम धामी ने शेष योजनाएं समयसीमा में पूरी करने के दिए निर्देश

बताया जा रहा है कि प्रदेश में ये परीक्षा साल 2017 में आयोजित कराई गई थी। वर्ष 2017 के बाद 2024 में इसे दोबारा कराया जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए नैनीताल, अल्मोड़ा, पंतनगर, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, गोपेश्वर, टिहरी गढ़वाल, श्रीनगर गढ़वाल, देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और कोटद्वार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी को मिली विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव होगा राजकीय महोत्सव: मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top