Connect with us

विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने मंजूर किए 36.63 करोड़ रुपये…

उत्तराखंड

विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने मंजूर किए 36.63 करोड़ रुपये…

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सड़क निर्माण एवं सुधार, शहरी सड़क रखरखाव, पेयजल सुविधा, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, सुरक्षा उपकरणों की खरीद और अन्य विकास कार्यों के लिए कुल 36.63 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इन योजनाओं से सड़क कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही जनसुविधाओं तथा धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास को गति मिलेगी।

हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में दो सड़क निर्माण कार्यों के लिए 9.05 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें मध्य हरिद्वार क्षेत्र में पांच किलोमीटर सीसी मार्ग के निर्माण के लिए 4.22 करोड़ और ज्वालापुर क्षेत्र में पांच किलोमीटर सीसी मार्ग के लिए 4.83 करोड़ रुपये शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का एमडीडीए ने लिया संकल्प…

उधमसिंह नगर के गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए 11.87 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। नेतानगर से राधास्वामी सत्संग होते हुए अमरपुर तक बीएम/एसडीबीसी से सड़क सुदृढ़ीकरण और आंतरिक मार्गों में इंटरलॉकिंग टाइल निर्माण के लिए 6.14 करोड़ रुपये, जबकि श्रीरामपुर से धीमरी ब्लॉक होते हुए चकीमोड़ तक सड़क निर्माण के लिए 5.73 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड कोटाबाग में सरदारनगर-कैशोवाला-बन्नाखेड़ा-बैलपड़ाव-कोटाबाग-कालाढूंगी राज्य मार्ग संख्या-61 के किलोमीटर 75.200 से 81.00 तक बीएम/एसडीबीसी से सुधारीकरण कार्य के लिए करीब पांच करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी…

कुंभ मेले के दौरान उत्तराखंड की बम निरोधक टीम के लिए एंटी-सबोटाज जांच में इस्तेमाल होने वाले तीन बॉम्ब सूट खरीदने को भी मंजूरी दी गई है। प्रत्येक बॉम्ब सूट की अनुमानित कीमत 51 लाख रुपये के हिसाब से कुल 1.53 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

देहरादून शहर की मुख्य सड़कों के परफॉरमेंस बेस्ड मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट (पीबीएमसी) के तहत कार्यों की निगरानी के लिए सुपरविजन कंसल्टेंट की नियुक्ति हेतु 4.63 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इस व्यवस्था में ठेकेदार के रखरखाव कार्यों के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाएगा। इसके तहत डिजिटल डैशबोर्ड और बुनियादी ढांचे की निगरानी के लिए एप्लीकेशन भी विकसित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, ऋषिकेश में बिना मानचित्र निर्माण सील…

देहरादून जिले के रायपुर विकासखंड की इंदिरा कॉलोनी पेयजल योजना के लिए 3.59 करोड़ रुपये की लागत वाली योजना को स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन भी मुख्यमंत्री ने प्रदान किया है। इससे क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुसौड़ स्थित हनुमान मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 96.01 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top