Connect with us

टिहरीः अधिकारियों-कर्मियों के अवकाश नहीं होंगे स्वीकृत, ये आदेश हुआ जारी…

उत्तराखंड

टिहरीः अधिकारियों-कर्मियों के अवकाश नहीं होंगे स्वीकृत, ये आदेश हुआ जारी…

टिहरी से बड़ी खबर आ रही है। यहां जिलाधिकारी एंव जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने बड़ा आदेश जारी किया है। जिसके साथ ही अधिकारियों- कर्मियों पर कई तरह की रोक लग गई है। जारी आदेश में अधिकारियों-कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए है साथ ही यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक अभाव नहीं बनेगा इलाज में बाधा, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का होगा निःशुल्क उपचार: डीएम

जारी आदेश में लिखा है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सफल संचालन हेतु जनपद में कार्यरत समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया जाता है कि आचार संहिता प्रभावी होने के दिनांक से लोक सभा निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रकिया पूर्ण होने तक किसी भी अधिकारी / कर्मचारी को किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जायेगा। अवकाश दिवसों में भी समस्त अधिकारी/कर्मचारी मुख्यालय में ही उपस्थित रहेगे ।

यह भी पढ़ें 👉  घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करें BLO, BLA को भी साथ रखें: सीईओ

किसी भी अधिकारी / कर्मचारी को मुख्यालय मुख्यालय छोडने से पूर्व अद्योहस्ताक्षरी द्वारा अनुमोदन प्राप्त किया जाना अनिवार्य होगा। निर्वाचन कार्य हेतु किसी भी अधिकारी / कर्मचारी को अवकाश दिवस में भी निर्वाचन कार्य हेतु बुलवाया जा सकता है। कोई भी अधिकारी / कर्मचारी अपना मोबाईल फोन स्विच आफ मोड में नहीं रखेगे । यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा ।

यह भी पढ़ें 👉  मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर प्रदेशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम…
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top