Connect with us

टिहरी डीएम के सामने रखी आमजन अपनी समस्याएं, जांच और निस्तारण के निर्दश…

उत्तराखंड

टिहरी डीएम के सामने रखी आमजन अपनी समस्याएं, जांच और निस्तारण के निर्दश…

Tehri News: जनता मिलन कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 09 शिकायतें प्राप्त हुई जिन्हे सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को समयावधि के भीतर निस्तारण करने हेतु प्रेषित किया गया।

जनता मिलन कार्यक्रम में तहसील गजा के ग्राम मैधार पट्टी क्वीली के शुरवीर सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि टीएचडीसी द्वारा उनकी भूमि पर बिना अनुमति के भवन निर्माण किया गया है जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम नरेन्द्रनगर को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुये निस्तारण करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात

विकासखण्ड चम्बा के ग्राम साबली के हरदेव बहुगुणा ने एनएच निर्माण के दौरान खेत कटान का प्रतिकर भुगतान की मांग पर सम्बन्धित विभागीय अधिकारी को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ढुंगीदार निवासी जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय द्वारा ढुंगीदार क्षेत्र में सीवर लाईन के अवरूद्व होने की शिकायत की गयी जिस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान को तत्काल कार्यवही करने के निर्देश दिये। इसके अलावा विद्युत बिल माफ करने व पुनर्वास से सम्बन्धी मांग पत्र प्राप्त हुये जिन पर जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…

बैठक में एडीएम के.के. मिश्र, पीडी डीआरडीए योगेश उपाध्याय, डीएचओ आर.एस. वर्मा जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, डीएसटीओ साक्षी शर्मा, एलडीएम मनीष मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी वीके ढोंडियाल, ईई पुनर्वास धीरेन्द्र नेगी, ईई लोनिवि जगदीश खाती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर स्थित एनडीआरएफ बटालियन का किया दौरा, आपदा प्रबंधन तैयारियों का लिया जायजा
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top