Connect with us

सीएम ने उत्तरकाशी में किया रोड शो, लगभग 291 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण…

उत्तराखंड

सीएम ने उत्तरकाशी में किया रोड शो, लगभग 291 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण…

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी आज उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे है। सीएम ने उत्तरकाशी को जहां आज करोड़ों की सौगात दी तो वहीं जिले में उनका जोरदार स्वागत किया गया। रोड शो में सीएम पर पूल बरसाएं गए तो वहीं लोकनृत्य भी किए गए। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने चरखा चला ऊन की कताई की तो वहीं लाल धान को भी कूटा। आइए जानते है डिटेल्स…

मिली जानकारी के अनुसार सीएम धामी आज 12:15 बजे उत्तरकाशी पहुंचे। यहां तांबा खानी के पास कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने रोड शो किया। जिसमें सड़क के दोनों ओर खड़ी दीदी -भुली का अभिवादन किया गया तो वहीं फूल बरसाकर भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान गंगा -यमुना घाटी के ढोल-दमाऊं,नृत्य के साथ रोड शो में भारी जनसमूह मौजूद रहा जो मुख्यमंत्री के काफिले के साथ आगे बढ़ा।

यह भी पढ़ें 👉  एकल महिला स्वरोजगार योजना में 212 महिलाओं को पहली, 276 को दूसरी किस्त जारी…

वहीं बताया जा रहा है कि रोड शो के बाद मुख्यमंत्री रामलीला मैदान में दीदी-भुली महोत्सव में प्रतिभाग किया। जिसमें सीएम ने दीदी भुली महोत्सव में शिरकत कर डुंडा और बगोरी क्षेत्र के पारंपरिक ऊन की कताई करने वाले चरखा को चलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब ऊन की कताई कर पारंपरिक ऊनी वस्त्रों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। साथ ही डुंडा और बगोरी से पहुंची महिलाओं को चरखा चलाने और ऊन कताई की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गिंज्याली थामकर उलख्यारे में की लाल धान की कुटाई।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : धामी

महोत्सव में वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट में हाल ही में देश में दूसरे स्थान का सम्मान पाने वाले लाल धान की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाल धान का उत्पादन करनी वाली महिलाओं ने मुख्यमंत्री को लाल धान की बाली भेंट की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ लाल धान की कुटाई पारंपरिक ओखली यानी उलख्यारे में गिंज्याली (मूसल) थामकर की है। साथ ही लाल धान के चूड़ा बनाने की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश पर अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश…

इसके अलावा सीएम ने उत्तरकाशी में लगभग 291 करोड़ रूपए लागत की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उत्तरकाशी जिले के विकास के लिए 57 करोड़ 38 लाख की रुपए लागत की 24 योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही 45 करोड़ 37 लाख रुपए लागत की 38 योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूजेवीएन लिमिटेड के तिलोथ विद्युत गृह के नवीनीकरण, उच्चीकरण एवं पुनरोद्धार कार्यों का भी लोकार्पण किया।

Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top