Connect with us

उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम, अगले पांच दिन इन जिलों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम, अगले पांच दिन इन जिलों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी…

उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने वाला है। नए साल पर बर्फबारी न होने  से जहां पयर्टक मायूस रहें , तो वहीं प्रदेशभर में लंबे समय से बारिश एवं बर्फबारी नहीं होने से फसलों पर भी असर पड़ रहा है ऐसे में अब मौसम के करवट लेने का अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने अगले पांच दिन जहां कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं नौ जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते बारिश-बर्फबारी का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी

मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने चार जनवरी से लेकर 6 जनवरी तक राज्य के कई जिलों में कोहरा छाएं रहने की संभावना है। बताया जा रहा है कि देहरादून,पौड़ी तथा नैनीताल जनपदों के मैदानी क्षेत्र के कुछ भागों में कोहरा छाया रह सकता है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून ,पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर,अल्मोड़ा,चंपावत,तथा नैनीताल में कुछ जगहों पर पाला गिरने की भी संभावना जताई गई है। 6 जनवरी को उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार में घना कोहरा छाने से परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईटेक कैमरों से संवेदनशील क्षेत्रों की 24×7 निगरानी, आपदा प्रबंधन को मिली तकनीकी मजबूती

वहीं बताया जा रहा है कि राज्य में नौ जनवरी से मौसम बदलने के आसार हैं। प्रदेशभर में नौ जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी और मैदानी इलाकों में नौ एवं दस जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि घना कोहरा के चलते यातायात में परेशानी उत्पन्न हो सकती है तथा कहीं-कहीं सड़क यातायात टकराव की स्थिति के अलावा कुछ क्षेत्रों में हवाई अड्डों पर न्यूनतम सीमा से कम दृश्यता फ्लाइट को प्रभावित कर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, प्रदेश अध्यक्षों को वितरित किए गए गणना फार्म…
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top