Connect with us

समूह-ग की 12 भर्तियों को लेकर शासन ने बड़ा फैसला,ये आदेश हुआ जारी…

उत्तराखंड

समूह-ग की 12 भर्तियों को लेकर शासन ने बड़ा फैसला,ये आदेश हुआ जारी…

उत्तराखंड में युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि पेपर लीक प्रकरण के दौरान उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंपी गईं समूह-ग की भर्तियों को लेकर शासन ने बड़ा फैसला लिया है। लोक सेवा आयोग को सौंपी गईं 22 में से 12 भर्तियां उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को लौटा दी गई है। अब इन भर्तियों की जिम्मेदारी यूकेएसएसएससी संभालेगा। जिसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में हिमाद्रि आइस रिंक की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई…

मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक प्रकरण सामने आने के बाद सरकार ने समूह ग की भर्तियों को राज्य लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) को सौंपा था। इसके लिए बाकायदा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (कृत्यों का परिसीमन) संशोधन विनियम 2022 लाया गया था।  लेकिन अब इन भर्तियों को यूकेएसएसएससी को सौंपा गया है। बची हुई भर्तियां दूसरे चरण में लौटाई जाएंगी। ये सभी भर्तियां अब यूकेपीएससी की परिधि से बाहर हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र, मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण

बताया जा रहा है कि बुधवार को शासन ने 12 भर्तियां यूकेएसएसएससी को सौंपने का अपर सचिव ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी किया है। जिसमें पुलिस कांस्टेबल भर्ती, पटवारी-लेखपाल भर्ती, सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक भर्ती, अनुदेशक-कर्मशाला अनुदेशक भर्ती, वन विभाग स्केलर भर्ती, वैयक्तिक सहायक भर्ती, मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार, मत्स्य निरीक्षक भर्ती, वाहन चालक भर्ती, कनिष्ठ सहायक भर्ती, वन आरक्षी भर्ती और बंदीरक्षक भर्ती शामिल है।।

यह भी पढ़ें 👉  विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी

 

 

 

 

Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top