Connect with us

पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम लेगा करवट, इन जिलों में हो सकती है बारिश-बर्फबारी…

उत्तराखंड

पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम लेगा करवट, इन जिलों में हो सकती है बारिश-बर्फबारी…

उत्तराखंड में तापमान में गिरावट जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक चल रही सर्द हवाओं ने कंपकंपी और बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है। हालांकि इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आगामी 22 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। इससे 24 से 26 दिसंबर के बीच बारिश-बर्फबारी होने से तापमान बढ़ भी सकता है। आइए जानते है किस जिले में कैसा रहेगा मौसम…

यह भी पढ़ें 👉  हिन्दुस्तान शिखर समागम-उत्तराखण्ड 2026 में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां…

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा पड़ने की आशंका जताई है। जिससे परेशानी बढ़ सकती है। वहीं 22-23 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बारिश-बर्फबारी होने का भी अनुमान लगाया जताया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बूंदाबांदी के आसार है।

यह भी पढ़ें 👉  ईंधन बचत का संदेश देने स्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी…

बताया जा रहा है कि 22 को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 23 दिसंबर को हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी में बारिश हो सकती है। कुछ पर्वतीय जनपदों में 3000 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से तापमान में कमी आएगी। पारा गिरने के साथ ही कोहरे की दस्तक से ठंड में इजाफा होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेल सुविधाओं के विस्तार पर धामी सरकार का बड़ा फैसला…

 

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top