Connect with us

UP पुलिस में पहली बार 60,244 सिपाहियों की होने वाली सबसे बड़ी सीधी भर्ती…

उत्तराखंड

UP पुलिस में पहली बार 60,244 सिपाहियों की होने वाली सबसे बड़ी सीधी भर्ती…

Sarkari Naukri: अगर आप पुलिस में भर्ती का सपना देख रहे है  तो आपके लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि पुलिस में पहली बार 60,244 सिपाहियों की सबसे बड़ी सीधी भर्ती जल्द होने वाली है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड एक सप्ताह के भीतर विज्ञप्ति जारी करने जा रहा है। ऐसे में युवा तैयारियों में जुट जाएं। उम्मीद की जा रही है कि 25 लाख अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लिया गैस आपूर्ति का जायजा…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूपी पुलिस में अगले हफ्ते से सिपाहियों की सबसे बड़ी सीधी भर्ती  की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 60,244 सिपाहियों की सीधी भर्ती करेगा। इसके लिए एक हफ्ते के अंदर विज्ञप्ति जारी की जाएगी। पिछले तीन साल से सिपाहियों की भर्ती की प्रक्रिया कई बार टल चुकी थी। पिछले छह माह की अवधि में यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाहियों की सीधी भर्ती के लिए परीक्षा कराने वाली संस्था का चयन किया। इसके बाद अभ्यर्थियों के वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा से जुड़ी प्रोसेस भी पूरी कर ली थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भरत मंदिर ऋषिकेश में आयोजित वसंतोत्सव 2026 मैथिली ठाकुर नाइट में हुए सम्मिलित

गौरतलब है कि यूपी में पहले ये भर्तियों 52,699 पदों पर की जानी थी। डीजीपी मुख्यालय के कुछ अन्य प्रस्तावों को शामिल करने के बाद सिपाहियों की रिक्तियों की संख्या बढ़कर 60,244 हो गयी है। दिसंबर 2023 के अंत तक तीन अन्य संवर्गों में भी भर्तियों की विज्ञप्ति भी जारी हो सकती है। इनमें यूपी पुलिस में गोपनीय, लेखा, लिपिक संवर्ग के 921 पदों के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 930 और कंप्यूटर प्रोग्रामर के 55 पदों पर भी भर्तियां होंगी। वहीं वहीं पीएसी में भी 10 हजार से अधिक रिक्त पदों पर सिपाहियों की भर्ती की प्रक्रिया जनवरी माह में शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top