Connect with us

UKPSC ने सफाई निरीक्षक की भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट जारी…

उत्तराखंड

UKPSC ने सफाई निरीक्षक की भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट जारी…

उत्तराखंड में युवाओं के लिए काम की खबर है। आयोग ने शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत सफाई निरीक्षक की भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आयोग ने इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन में किये गये दावों के सापेक्ष अभिलेख/प्रमाण-पत्र आयोग कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  15वें वित्त आयोग से चम्पावत को ₹11.50 करोड़ की सौगात, पंचायतों के विकास को मिलेगी नई गति…

मिली जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में लिखा है कि शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत सफाई निरीक्षक के रिक्त 65 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन दिनांक 03 दिसम्बर, 2023 (रविवार) को किया गया था।उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन में किये गये दावों के सापेक्ष अभिलेख/प्रमाण-पत्र आयोग कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु विस्तृत विज्ञप्ति आयोग की Website: psc.uk.gov.in पर प्रसारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ₹1096 करोड़ की योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी, शिक्षा से लेकर कुम्भ-2027 तक विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार…

परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में किये गये दावों के अनुसार अभिलेख / प्रमाण-पत्र आयोग कार्यालय में दिनांक 29 दिसम्बर, 2023 के सांय 6:00 बजे तक व्यक्तिगत रूप से अथवा डाक के माध्यम से कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें। उक्त तिथि व समय के पश्चात् प्राप्त होने वाले लिफाफों/अभिलेखों को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा डाक विलम्ब के लिए आयोग जिम्मेदार नहीं होगा। यह भी सूचित किया जाता है कि अभ्यर्थियों को इस संबंध में डाक के माध्यम से पृथक से सूचना प्रदान नही की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मास्टर प्लान के निर्देश…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top