Connect with us

प्रदेश में शूटिंग के लिए देश दुनिया की सबसे सुंदर और बेस्ट डेस्टिनेशन: सीएम धामी…

उत्तराखंड

प्रदेश में शूटिंग के लिए देश दुनिया की सबसे सुंदर और बेस्ट डेस्टिनेशन: सीएम धामी…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई में आयोजित रोड शो के दूसरे दिन फिल्म उद्योग से जुड़े निर्माता, निर्देशक एवं कलाकारों के साथ बैठक कर उत्तराखंड में फिल्म उद्योग की सम्भावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिनेमा जगत से जुड़े लोगों को आगामी 8-9 दिसंबर को देहरादून में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए भी आमंत्रित किया तथा फिल्म जगत से जुड़े कई वरिष्ठ कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  114 करोड़ से अधिक की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शूटिंग के लिए देश दुनिया की सबसे सुंदर और बेस्ट डेस्टिनेशन है। नैनीताल, मसूरी, औली, चकराता, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, चोपता, वैली ऑफ़ फ्लावर्स जैसे मनोहारी स्थान भी उत्तराखंड में उपलब्ध हैं जहाँ अच्छी कनेक्टिविटी तथा आवास की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि हम फिल्म निर्माताओं, वेब सीरीज निर्माता-निर्देशकों के लिए कई योजनाएं प्रदेश में संचालित कर रही रहे हैं। उत्तराखंड में फ़िल्म शूटिंग के बेहतर वातावरण बन सके इसके लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें 👉  Embracing Uncertainty: Breakthrough Methods for Achieving Peace of Mind When Facing the Unknown : Epub

इस दौरान महानिदेशक सूचना तथा उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्याधिकारी बंशीधर तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड में फिल्मों की 75 प्रतिशत शूटिंग होने पर फिल्मों को 1.5 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। इस दौरान फिल्म अभिनेता जितेन्द्र, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, अर्चना पूरण सिंह, हिमानी शिवपुरी, रमेश तौरानी, राज शांडिल्य, राहुल रवैल, दीपक डोबरियाल समेत फिल्म उद्योग जगत से जुड़े अनेक कलाकार, निर्माता-निर्देशक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  The Only Child: How to Survive Being One - Online Books
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top